भारतीय नौसेना का 'सागर' मिशन पूरा कर कोच्चि लौटा, नौ देशों के साथ हुआ समुद्री अभ्यास
भारतीय नौसेना का 'सागर' जहाज अफ्रीकी देशों के साथ अभ्यास कर कोच्चि लौटा, नौ मित्र देशों की नौसेनाओं ने लिया भाग।

भारतीय नौसेना का विशेष जहाज 'हिंद महासागर जहाज सागर' आज कोच्चि नौसेना अड्डे पर सफलतापूर्वक लौट आया। जहाज की वापसी पर आयोजित एक भव्य समारोह में दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल वी. श्रीनिवास ने भारत और नौ मित्र देशों के संयुक्त चालक दल का स्वागत किया और उनकी सराहना की।
यह मिशन 5 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा कारवार से रवाना किया गया था। इस दौरान जहाज ने दार-एस-सलाम (तंजानिया), नकाला (मोज़ाम्बिक), पोर्ट लुइस (मॉरीशस), पोर्ट विक्टोरिया (सेशल्स) और माले (मालदीव) जैसे प्रमुख बंदरगाहों का दौरा किया।
'सागर' मिशन के तहत भारत और अफ्रीकी देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना के दो अन्य जहाज – आईएनएस चेन्नई और आईएनएस केसरी – के साथ नौ दक्षिण अफ्रीकी देशों की नौसेनाओं के साथ संयुक्त अभ्यास भी किया गया। यह अभ्यास 13 से 18 अप्रैल के बीच संपन्न हुआ।