चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के स्टार शटलर एचएस प्रणॉय की चुनौती पहले ही दौर में समाप्त हो गई। पुरुष एकल के शुरुआती मुकाबले में उन्हें मलेशिया के लियोंग जुंग हाओ के हाथों 10-21, 14-21 से सीधे सेटों में शिकस्त का सामना करना पड़ा। पुरुष एकल वर्ग में अब भारत की उम्मीदें लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी पर टिकी हैं।
महिला एकल में भारत की स्टार शटलर पी.वी. सिंधु कल राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में अपनी ही देश की युवा खिलाड़ी उन्नति हुड्डा के आमने-सामने होंगी। इसके अलावा देविका सिहाग भी महिला एकल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
अन्य स्पर्धाओं में भारतीय दावेदारी
- पुरुष युगल: एमआर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरूनन की जोड़ी पुरुष युगल वर्ग में एकमात्र भारतीय प्रतिनिधि है।
- मिश्रित युगल: ओलंपियन तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी के साथ-साथ रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे की जोड़ी भारत की चुनौती पेश करेगी।
- महिला युगल: महिला युगल वर्ग में इस बार कोई भी भारतीय जोड़ी हिस्सा नहीं ले रही है।
