भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कल देर शाम पटना सिटी स्थित प्रतिष्ठित तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे में दर्शन किए और मत्था टेका।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्यों ने उनका हार्दिक स्वागत किया और कमिटी की ओर से उन्हें सरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारे की व्यवस्थापक टीम तथा कई श्रद्धालु इस दौरान मौजूद रहे।
गुरु घर में मत्था टेकने के बाद सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने गुरुद्वारे की पवित्रता और शांत वातावरण की प्रशंसा की। उन्होंने उपस्थित लोगों से बातचीत की तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर अपने विचार साझा किए।
प्रबंधक कमिटी के सदस्यों ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश का गुरुद्वारा में आगमन उनके लिए गर्व की बात है। उनके दर्शन से स्थानीय श्रद्धालु बेहद उत्साहित और प्रसन्न हुए।
