ईस्ट बंगाल एफसी ने SAFF विमेंस क्लब चैंपियनशिप 2025 के उद्घाटन संस्करण का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। काठमांडू (नेपाल) के दशरथ स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारतीय क्लब ने मेज़बान नेपाल की एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) टीम को एकतरफा मुकाबले में 3–0 से पराजित किया।
इस जीत के साथ ईस्ट बंगाल अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीतने वाला पहला भारतीय महिला फुटबॉल क्लब बन गया है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीमों पर लगातार दबाव बनाए रखा और फाइनल में भी शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाकर खिताब अपनी झोली में डाला।
