उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में पहली बार फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का 61वां एडिशन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, राजपुर रोड विधायक खजानदास, विभिन्न स्टार एथलीट और युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया।
पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में बॉक्सर नूपुर श्योराण, बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल, फिट इंडिया एम्बेसडर शैंकी सिंह और अन्य युवा एथलीट शामिल हुए। उन्होंने स्टूडेंट्स और नागरिकों के साथ साइक्लिंग कर फिट इंडिया का संदेश दिया।
साइकिल रैली के अलावा परेड ग्राउंड में योगा, जूडो, कराटे, मल्लखंब और रस्सा खींच जैसे कई खेलों का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल केवल संडे तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करना चाहिए।
