Gyanvapi Case: जुमे की नमाज को लेकर काशी में पुलिस अलर्ट, तस्वीरों में देखें, चप्पे- चप्पे पर फोर्स तैनात
बांसफाटक इलाके में मंडुआडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने गश्त किया।

बांसफाटक इलाके में मंडुआडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने गश्त किया
ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी के तहखाने में पूजा का अधिकार हिंदू पक्ष को मिलने के बाद पहले जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को सुबह से पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर सभी पुलिसकर्मी सतर्क हैं। अधिकारी भी सुबह से गश्त कर रहे हैं। बांसफाटक इलाके में मंडुआडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने गश्त किया।
ज्ञानवापी में सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने कहा कि सभी संवेदनशील स्थानों पर और पुलिस के अनुभव के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।
अब ज्ञान तालगृह के नाम से जाना जाएगा व्यासजी का तहखाना
व्यासजी के तहखाने में दर्शन पूजन आरंभ होने के बाद संत समाज के साथ ही काशी विद्वत परिषद के पदाधिकारियों ने भी पूजन किया। काशी विद्वत परिषद ने व्यासजी के तहखाने को नया नाम ज्ञान तालगृह दिया। कहा कि तहखाना नहीं, अब ज्ञान तालगृह के नाम से ही इसे जाना जाएगा। इस पर अखिल भारतीय संत समिति ने भी मुहर लगा दी। वहीं पांच पहर की आरती का समय भी तय कर दिया गया है। पहली आरती सुबह 3:30 बजे होगी।