स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल कराटे फेडरेशन क्लब चैंपियनशिप 2026 (Commonwealth Karate Federation Club Championship 2026) में अरुणाचल प्रदेश के कराटे खिलाड़ी ख्योदा तालिक (Khyoda Talik) ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह उपलब्धि पुरुष यू-21 व्यक्तिगत काटा (Male U21 Individual Kata) श्रेणी में हासिल की।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य का मान बढ़ाने के लिए एथलीट को बधाई दी और खेल के क्षेत्र में राज्य के खिलाड़ियों की बढ़ती मौजूदगी की सराहना की।
सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट में मुख्यमंत्री खांडू ने युवा प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें प्रतिस्पर्धी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अवसर और सहायता प्रदान करने में ‘मुख्यमंत्री एथलीट कोचिंग एंड एम्पावरमेंट स्कीम’ (CM ACES) की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया।
