हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती, विचारधारा की स्पष्टता और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत और प्रेरणादायी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और इसी ऊर्जा के साथ संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यकर्ताओं को नई दिशा और प्रेरणा देने का काम करते हैं। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने में भी ऐसी बैठकों की अहम भूमिका होती है।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि सरकार और संगठन मिलकर प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
