मलेशिया मास्टर्स सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की अश्मिता चालिहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। कुआलालंपुर में खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आश्मिता ने मलेशिया की Goh Jin Wei को सीधे गेमों में 21-13 और 21-16 से हराया।
अब क्वार्टर फाइनल में आश्मिता का मुकाबला डेनमार्क की आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी लाइन होजमार्क कजेर्सफेल्ट से होगा। लाइन होजमार्क क्येर्सफेल्ट ने भारत की मालविका बंसोड़ को रोमांचक मुकाबले में 21-16, 8-21 और 15-21 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।
इससे पहले मिश्रित युगल वर्ग में भारत के सात्विक कनापुरम और राधिका शर्मा की जोड़ी को अमेरिका के प्रेस्ली स्मिथ और जेनी गाई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी 12-21 और 25-27 से मुकाबला गंवा बैठी।
पुरुष युगल में भारत के हरिहरन अम्सकरुनन और एमआर अर्जुन की जोड़ी भी आगे नहीं बढ़ सकी। उन्हें चीन के हू के युआन और लिन शियांग यी की जोड़ी ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
