मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अग्नि दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के नयापुरा क्षेत्र में हुई अग्नि दुर्घटना में एक परिवार के 4 सदस्यों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अग्नि दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया

मृतकों के परिवार को 16 लाख देने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के नयापुरा क्षेत्र में हुई अग्नि दुर्घटना में एक परिवार के 4 सदस्यों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह दुर्घटना पीड़ादायक है। राज्य सरकार द्वारा प्रभावित परिवार को प्रति व्यक्ति चार-चार लाख रुपए के मान से 16 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। परिवार के बुजुर्ग श्री त्रिलोक चंद्र को सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवार को गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।