पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ
पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने देश के गौरवशाली गणतंत्र दिवस को प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्य मंत्री श्रीमती सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ह - 25/01/2024

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने देश के गौरवशाली गणतंत्र दिवस को प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राज्य मंत्री श्रीमती सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हमारी गणतांत्रिक व्यवस्था का आदर्श सभी नागरिकों को न्याय स्वतंत्रता बराबरी सुनिश्चित करने के साथ देश की एकता और अखंडता कायम रखना है। हमारा संविधान इन आदर्शों का साक्षी है। आज ही के दिन हमने अपने संविधान को लागू और एकीकार किया था। वैश्विक स्तर पर हमने सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में जो उपलब्धियां हासिल की है उसके लिए देश का हर नागरिक बधाई का पात्र है।