उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री परमार ने 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। श्री परमार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में राज्य सरकार ने राष - 26/01/2024

उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री परमार ने 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। श्री परमार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में राज्य सरकार ने राष्ट्र और समाज के प्रश्नों के समाधान का संकल्प पूर्ण करने का प्रयास किया है। राज्य सरकार, सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकारों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से संपादित कर "लोक कल्याणकारी एवं विकसित प्रदेश" की ओर आगे बढ़ने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

श्री परमार ने कहा कि समूचे विश्व में भारत की लोकतांत्रिक शक्ति और समृद्धि का ओज बढ़ रहा है। राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की शक्ति के प्रतीक लोकतंत्र के पर्व "गणतंत्र दिवस" पर हम सभी अपना सर्वश्रेष्ठ देकर, राष्ट्र के विकास यात्रा में सहभागी बनने का संकल्प लें।