मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चबंल नदी में नाव पलटने की घटना पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले में चंबल नदी के रामेश्वर घाट पर नाव पलटने की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले में चंबल नदी के रामेश्वर घाट पर नाव पलटने की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ .यादव ने ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देए दिए हैं। कलेक्टर एवं एसपी घटना स्थल पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य तीव्र गति से जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से नाव में सवार सभी नागरिकों के सकुशल होने की प्रार्थना की है।