Skip to content

Stay First, Stay Informed

  • TOP NEWS
  • MADHYA PRADESH
  • CHHATTISGARH
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • TECH NEWS
  • HEALTH
  • ENTERTAINMENT
  • MADHYA PRADESH

अवैध शराब के कारोबार पर लगेगी पूरी तरह रोक: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा

admin September 7, 2026

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी
लापरवाही करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
बंडा में अवैध शराब से प्रभावित मरीजों के उपचार की जानकारी ली

7 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर के बंडा क्षेत्र में अवैध शराब सेवन से प्रभावित मरीजों से मिले। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। श्री देवड़ा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं तथा पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे प्रकरण में कठोर कार्रवाई करने की बात की है। देवड़ा ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी शराब दुकानों की जांच, स्टॉक की नियमित निगरानी तथा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री से जुड़े नेटवर्क की गहन जांच करें और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करें।

उपमुख्यमंत्री देवड़ा को जानकारी दी गई कि अवैध शराब से प्रभावित एवं उपचाररत मरीजों का ध्यान रखा जाये। ईलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाये। एक गंभीर मरीज को भोपाल एम्स भेजा गया है। अधिकांश मरीजों की स्थिति अब स्थिर है।

जानकारी दी गई की थाना बंडा में भारतीय न्याय संहिता और मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के विभिन्न प्रावधानों के तहत 30 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उप मुख्यमंत्री मरीज और उनके परिजनों से मिले
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर आईसीयू एवं क्रिटिकल केयर वार्ड में भर्ती मरीजों मिले। उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी डॉक्टरों से प्राप्त कर निर्देश दिये कि ईलाज की सभी व्यवस्था की जाये। मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम 24 घंटे उपलब्ध रहे तथा दवाओं, उपकरणों और अन्य चिकित्सा संसाधनों की कोई कमी न होने दी जाए।

Post navigation

Previous दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण
Next एलपीजी सिलेंडर बुकिंग अंतराल अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 25 दिन

Related Stories

नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बालाघाट अब लिख रहा विकास की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बालाघाट अब लिख रहा विकास की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर
  • MADHYA PRADESH

प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

LIVE TV

Watch Live News Channels 24/7

Stream free-to-air global and regional news broadcasts instantly in HD.

Watch Now →
Real-Time Currency & Crypto Prices
Stocks today by TradingView

Recent Posts

  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास, पुर्तगाल के लिए 23 साल के करियर का हुआ अंत
  • त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार का बड़ा कदम, राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपये के कर हस्तांतरण
  • डीआरडीओ ने किया ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण, भारतीय सेना में शामिल होने का रास्ता साफ
  • नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बालाघाट अब लिख रहा विकास की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

Welcome to Our New Website!

Better  •  Faster  •  Smarter

Our old site is still available. To visit our old website CLICK HERE

Keep reading with us!

Mpinfo Rss Feeds
RSS Feed Reader
Loading RSS feed...

You may have missed

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास, पुर्तगाल के लिए 23 साल के करियर का हुआ अंत
  • SPORTS

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास, पुर्तगाल के लिए 23 साल के करियर का हुआ अंत

त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार का बड़ा कदम, राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपये के कर हस्तांतरण
  • BUSINESS

त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार का बड़ा कदम, राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपये के कर हस्तांतरण

डीआरडीओ ने किया ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण, भारतीय सेना में शामिल होने का रास्ता साफ
  • TECH NEWS

डीआरडीओ ने किया ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण, भारतीय सेना में शामिल होने का रास्ता साफ

नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बालाघाट अब लिख रहा विकास की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बालाघाट अब लिख रहा विकास की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

  • ABOUT US
  • CONTACT
  • TERMS & CONDITIONS
  • DISCLAIMER
  • RSS FEEDS
  • PRIVACY POLICY

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com | DarkNews by AF themes.