नॉर्वे में प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज 2026 टूर्नामेंट का आगाज आज ओस्लो में पहले राउंड के मुकाबलों के साथ होने जा रहा है। भारतीय समयानुसार टूर्नामेंट की शुरुआत रात 8:30 बजे होगी। 13 साल के इतिहास में पहली बार यह सुपर टूर्नामेंट स्टावेंजर से हटकर राजधानी ओस्लो में आयोजित किया जा रहा है। मुकाबलों की मेजबानी ओस्लो की प्रसिद्ध डाइकमैन ब्योर्विका पब्लिक लाइब्रेरी में की जाएगी।
यह नॉर्वे शतरंज का 14वां संस्करण है, जबकि महिला वर्ग का तीसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। ओपन और महिला दोनों वर्गों में दुनिया के शीर्ष ग्रैंडमास्टर्स हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के साथ भारत के युवा स्टार डी गुकेश और आर प्रग्गनानंद भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। टूर्नामेंट को लेकर शतरंज प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है
