संसद का बजट सत्र 2026 इसी महीने की 28 तारीख से शुरू होगा और 2 अप्रैल तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा, जबकि दूसरे चरण की शुरुआत 9 मार्च से होगी।
किरन रिजिजू ने कहा कि यह सत्र सार्थक चर्चा और जन-केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा—को बजट सत्र 2026 के लिए आहूत करने की मंजूरी दे दी है।
बजट सत्र के दौरान सरकार द्वारा आम बजट पेश किया जाएगा और देश की आर्थिक, सामाजिक और विकास संबंधी नीतियों पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है।
