पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने बीती रात रेल परिसर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के सामान की चोरी में संलिप्त गिरोह का पर्दाफाश किया गया।
छापेमारी के दौरान गिरोह के सरगना श्रवण कुमार सहित राजा बाबू और सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के कई मोबाइल फोन, महिलाओं के बैग, एटीएम कार्ड और नगद रुपये बरामद किए हैं।
रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर लिया जाएगा।
