Skip to content

Stay First, Stay Informed

  • TOP NEWS
  • MADHYA PRADESH
  • CHHATTISGARH
  • UTTARAKHAND
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • TECH NEWS
  • HEALTH
  • ENTERTAINMENT
  • MADHYA PRADESH

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

admin September 17, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन ने प्रज्ज्वलित किया आशीर्वाद का दीया
रोशनी से नहा उठे शिप्रा के घाटप्रदेश में 3.55 करोड़ दीये किये गये प्रज्ज्वलित
845 आईकॉनिक प्लेस भी जगमगाये दीयो से

उज्जैन 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद दीया जलाकर सेवा संकल्प अभियान का पूरे प्रदेश में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के सभी जिलों और 845 आईकॉनिक प्लेस में 3 करोड़ 55 लाख दीये एकसाथ जलाये गए। सिर्फ उज्जैन में ही 33 लाख 27 हजार दीये एक साथ प्रज्ज्वलित कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया गया। उज्जैन के शिप्रा के रामघाट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंघी ने उज्जैनवासियों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किए। उज्जैन में शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों सहित महाकाल लोक में शाम 7 बजे सायरन बजने के साथ सभी लोगों ने मिलकर दीप जलाए और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन एवं प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंघी शिप्रा आरती में शामिल हुए और मां शिप्रा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उज्जैन के शिप्रा घाटों पर सायरन की आवाज के साथ ही आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित हुआ वैसे ही कार्यक्रम के अतिथि, 25 हजार से अधिक वॉलिंटियर्स, श्रद्धालु और नागरिकों ने एक साथ दीयों का प्रज्ज्वलन प्रारंभ किया। लाखों दीप प्रज्ज्वलन के साथ घाट घाट जगमग हो उठे। प्रज्ज्वलित हुए लाखों दीप मानो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र भक्ति की सेवा के लिए किए गए 25 वर्षों के कार्यों के प्रति आदर और स्नेह की रोशनी फैला रहे थे। उज्जैन में शिप्रा तट के रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट के साथ महाकाल महालोक में भी दीपोत्सव कार्यक्रम में 33 लाख 27 हजार दीपों का प्रज्जवलन किया गया।

प्रदेश के आईकॉनिक प्लेस में हुआ दीप प्रज्ज्वलन
प्रदेश के प्रमुख आईकॉनिक जगहों पर भी दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसमें ग्वालियर जिले के 11, शिवपुरी के 11, गुना के 10, अशोकनगर के 11, दतिया के 14, भिण्ड के 10, मुरैना के 18, श्योपुर कला के 80, इंदौर के 32, बड़वानी के 27, धार के 32, झाबुआ के 11, आलीराजपुर के 4, खरगोन के 10, खण्डवा के 27, बुरहानपुर के 15, उज्जैन के 10, नीमच के 15, देवास के 17, शाजापुर के 16, आगर के 7, रतलाम के 17, मंदसौर के 15, भोपाल के 21, सीहोर के 10, रायसेन के 18, विदिशा के 18, राजगढ़ के 11, नर्मदापुरम के 10, बैतूल के 144, हरदा के 10, सागर के 10, दमोह के 11, पन्ना के 10, छतरपुर के 10, टीकमगढ़ के 13, निवाड़ी के 10, रीवा के 11, मऊगंज के 10, सीधी के 15, सिंगरौली के 10, सतना के 17, मैहर के 11, शहडोल के 10, अनूपपुर के 10, उमरिया के 27, डिण्डौरी के 10, जबलपुर के 12, कटनी के 13, बालाघाट के 22, छिंदवाड़ा के 11, पाण्डुर्ना के 10, नरसिंहपुर के 10, सिवनी के 16 और मण्डला के 17 के आईकॉनिक जगहों पर बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

Post navigation

Previous फीफा अंडर-15 विश्व कप: ग्रुप-के में लाओस, कैमरून और सेनेगल के साथ भिड़ेगा भारत
Next शिलांग में नॉर्थ ईस्ट ज़ोन इंटर-स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत, मेघालय में 10 साल बाद हुई वापसी

Related Stories

सूर्य देवता की भाँति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, किंतु सभी वर्गों के कल्याण की करते हैं कामना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

सूर्य देवता की भाँति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, किंतु सभी वर्गों के कल्याण की करते हैं कामना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सबका जीवन बचा सकें, यही सबका धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

सबका जीवन बचा सकें, यही सबका धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Real-Time Currency & Crypto Prices
Stocks today by TradingView

Recent Posts

  • सूर्य देवता की भाँति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, किंतु सभी वर्गों के कल्याण की करते हैं कामना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सबका जीवन बचा सकें, यही सबका धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • 20वें रोजगार मेले में पीएम मोदी ने बांटे 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र, ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ का किया जिक्र

Welcome to Our New Website!

Better  •  Faster  •  Smarter

Our old site is still available. To visit our old website CLICK HERE

Keep reading with us!

Mpinfo Rss Feeds
RSS Feed Reader
Loading RSS feed...

You may have missed

सूर्य देवता की भाँति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, किंतु सभी वर्गों के कल्याण की करते हैं कामना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

सूर्य देवता की भाँति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, किंतु सभी वर्गों के कल्याण की करते हैं कामना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सबका जीवन बचा सकें, यही सबका धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

सबका जीवन बचा सकें, यही सबका धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

  • ABOUT US
  • CONTACT
  • TERMS & CONDITIONS
  • DISCLAIMER
  • RSS FEEDS
  • PRIVACY POLICY

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com | DarkNews by AF themes.