केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने आज वाराणसी में स्थित Indian Institute of Vegetable Research का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समीक्षा बैठक कर संस्थान में सब्जी उत्पादन से जुड़ी नवीनतम तकनीकों और चल रहे अनुसंधान कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
केंद्रीय मंत्री ने वैज्ञानिकों से कहा कि शोध कार्यों का सीधा लाभ किसानों तक पहुंचना चाहिए, ताकि उनकी आय में वास्तविक वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।
संस्थान के दौरे से पूर्व श्री चौहान ने वाराणसी में Shri Kashi Vishwanath Temple में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान महादेव से उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में सहायक बनने की कामना की है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “भगवान के दर्शन हुए, वे सब पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें। हमारी जनता सुखी रहे और हम सभी एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध, शक्तिशाली, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को भारत शांति के पथ का दिग्दर्शन कराए—यही प्रभु के चरणों में प्रार्थना है।”
