UP: यूपी में चलेगा 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान, उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों और समूहों पर रहेगा विशेष ध्यान
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 15 जिलों में सात दिसंबर से 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान शुरू होगा। यह 24 मार्च 2025 तक चलेगा।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 15 जिलों में सात दिसंबर से 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान शुरू होगा। यह 24 मार्च 2025 तक चलेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है जिसमें अभियान को गति देने का निर्देश दिया है।