अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संचालन संस्था ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए वर्ष 2026 की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप को स्थगित करने का फैसला किया है। यह प्रतियोगिता इस वर्ष 24 अक्टूबर से बहरीन में आयोजित होने वाली थी।
संस्था ने कहा कि यह निर्णय बहरीन ओलंपिक समिति और बहरीन कुश्ती महासंघ के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। प्रतियोगिता से जुड़े खिलाड़ियों, अधिकारियों, प्रतिनिधिमंडलों और दर्शकों की सुरक्षा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आयोजन को फिलहाल टाल दिया गया है।
अंतरराष्ट्रीय संस्था के अनुसार, समय रहते यह घोषणा करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नए मेजबान देश की पहचान करने और वहां आयोजन की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके। संस्था ने कहा कि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही नए आयोजन स्थल की घोषणा की जाएगी।
