आज राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगी प्रियंका, सामने आई ये वजह
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राहुल की न्याय यात्रा में आज शामिल नहीं होंगी. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की तबीयत ठीक नहीं है. कुछ दिन में सही होने के बाद वे यात्रा में शामिल होने पहुंचेंगी. प्रियंका गांधी को शुक्रवार (15 फरवरी 2024) को उत्तर प्रदेश के चंदौली में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होना था. राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है. यात्रा अभी बिहार में है. शुक्रवार शाम को यात्रा यूपी में दाखिल होगी. यूपी में 8 दिनों तक रहेगी यात्राकांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में यात्रा की अवधि में कटौती नहीं की गई है. यह आठ दिनों के लिए 16-21 फरवरी तक और फिर 24-25 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में रहेगी. उन्होंने कहा, 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम के दिन हैं तथा 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राहुल की न्याय यात्रा में आज शामिल नहीं होंगी. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की तबीयत ठीक नहीं है. कुछ दिन में सही होने के बाद वे यात्रा में शामिल होने पहुंचेंगी. प्रियंका गांधी को शुक्रवार (15 फरवरी 2024) को उत्तर प्रदेश के चंदौली में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होना था.
राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है. यात्रा अभी बिहार में है. शुक्रवार शाम को यात्रा यूपी में दाखिल होगी.
यूपी में 8 दिनों तक रहेगी यात्रा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में यात्रा की अवधि में कटौती नहीं की गई है. यह आठ दिनों के लिए 16-21 फरवरी तक और फिर 24-25 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में रहेगी. उन्होंने कहा, 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम के दिन हैं तथा 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी.