युवा कांग्रेस ने नगर पालिका को घेरा : मेन गेट तोड़कर घुसे अंदर, उपाध्यक्ष का पुतला दहन करते हुए की नारेबाजी

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका दंतेवाड़ा का घेराव कर जोरदार हंगामा किया। इस दौरान उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह का पुतला भी दहन किया।

युवा कांग्रेस ने नगर पालिका को घेरा : मेन गेट तोड़कर घुसे अंदर, उपाध्यक्ष का पुतला दहन करते हुए की नारेबाजी

नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर युवा कांग्रेस ने बुधवार को नगर पालिका का घेराव कर जोरदार हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता कांग्रेस भवन से पैदल मार्च करते हुए नगर पालिका पहुंचे। कुछ कार्यकर्ता गेट तोड़कर अंदर घुस गए। वहीं, कुछ कार्यकर्त्ता नगर पालिका के कार्यालय में प्रवेश करने में भी सफल हुए। इस दौरान उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह का पुतला भी दहन किया। पूरे रास्ते कांग्रेसी 'पायल गुप्ता कमीशनखोरी बंद करो, नन्हें को भगाओ दंतेवाड़ा बचाओ' के नारे लगाते रहे।