युवा कांग्रेस ने हसदेव जंगल की कटाई को लेकर खोला मोर्चा: कहा- बंद हो पेड़ों की बलि, नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन

छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल की कटाई को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस ने रायपुर के तेलीबांधा में विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में विरोध कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

युवा कांग्रेस ने हसदेव जंगल की कटाई को लेकर खोला मोर्चा: कहा- बंद हो पेड़ों की बलि, नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन

Raipur News: छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल की कटाई को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस ने रायपुर के तेलीबांधा में विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में विरोध कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई बंद हो नहीं, तो उग्र आंदोलन करेंगे।

अभिषेक कसार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ में सरकार बनते साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विष्णुदेव साय के संरक्षण में अडानी की ओर से हसदेव जंगल की कटाई कर रहे हैं। हजारों पेड़ काटे जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि हसदेव को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे आदिवासियों को डराया धमकाया जा रहा है। उन्हें सीएम विष्णुदेव साय की पुलिस जेल में बंद कर रही है।