संबल योजना से खुरई विकासखंड क्षेत्र के 105 परिवारों को 2.48 करोड़ की सहायता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गत् 11 जुलाई को संबल योजना के हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक से राशि डाली गई थी।

संबल योजना से खुरई विकासखंड क्षेत्र के 105 परिवारों को 2.48 करोड़ की सहायता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गत् 11 जुलाई को संबल योजना के हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक से राशि डाली गई थी। जिनमें खुरई विधानसभा क्षेत्र के 105 हितग्राहियों के खाते में कुल 2.48 करोड़ की राशि डाली गई है।

मध्यप्रदेश शासन के श्रम विभाग द्वारा जनकल्याणकारी संबल योजना के तहत सामान्य मृत्यु, दुर्घटना मृत्यु और अंत्येष्टि हेतु प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत 11 जुलाई को संबल योजना अंतर्गत प्रदेश भर के हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर की है।

जिनमें जनपद पंचायत खुरई क्षेत्र में सामान्य मृत्यु के 27 प्रकरण में 54 लाख रूपए, दुर्घटना मृत्यु के 3 प्रकरण में 12 लाख रूपए, जनपद पंचायत मालथौन क्षेत्र में सामान्य मृत्यु के 14 प्रकरण में 28 लाख रूपए, दुर्घटना मृत्यु के 6 प्रकरण में 24 लाख रूपए, खुरई नगर पालिका क्षेत्र में सामान्य मृत्यु के 9 प्रकरण में 18 लाख रूपए, दुर्घटना मृत्यु के 3 प्रकरण में 12 लाख रूपए, मालथौन नगर परिषद् क्षेत्र में सामान्य मृत्यु के 19 प्रकरण में 38 लाख रूपए, दुर्घटना मृत्यु के 6 प्रकरण में 24 लाख रूपए, अंत्येष्टि सहायता के एक प्रकरण में 5 हजार रूपए, बांदरी नगर परिषद क्षेत्र में सामान्य मृत्यु के 15 प्रकरण में 30 लाख रूपए तथा दुर्घटना मृत्यु के 2 प्रकरण में 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।