7 क्विंटल गांजे के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने एक विशेष अभियान के दौरान छह तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से करीब सात क्विंटल गांजा जब्त किया है।

रायपुर पुलिस ने एक विशेष अभियान के दौरान छह तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से करीब सात क्विंटल गांजा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार यह गांजा ओड़िशा के रायगड़ा से यहां लाया जा रहा था। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब सत्तर लाख रूपए बताई गई है।