गोपालगंज समाहरणालय परिसर में दिव्यांगों के बीच इलेक्ट्रिक ट्रायसाइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम पवन सिन्हा ने लाभुकों को ट्रायसाइकिल की चाभी वितरित की और हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। समारोह में कई आला अधिकारी भी मौजूद थे।
डीएम पवन सिन्हा ने बताया कि कुल 24 इलेक्ट्रिक ट्रायसाइकिलें खरीदी गई थीं, जिन्हें आज 24 दिव्यांगों को प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य असमर्थ व्यक्तियों को समर्थ बनाना है। लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखकर यह कार्यक्रम बेहद सफल साबित हुआ।
