प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जनवरी को असम के डिब्रूगढ़ से गोमती नगर, लखनऊ के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन आज सुबह 8:00 बजे गोमती नगर लखनऊ स्टेशन पहुंची, जहां ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस नई ट्रेन के जुड़ने के साथ ही अब लखनऊ से कुल 37 आधुनिक ट्रेनों का संचालन होगा, जो उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। अमृत भारत ट्रेन पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें मोबाइल स्टैंड चार्जिंग, आधुनिक बाथरूम, आपात स्थिति में गार्ड से सीधे बात करने की सुविधा और उच्च स्तरीय इंटीरियर शामिल हैं।
यह ट्रेन आम लोगों को कम खर्च में असम तक यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। अमृत भारत ट्रेन लखनऊ से अयोध्या होते हुए गोरखपुर के रास्ते संचालित होगी।
पीआरओ, NER लखनऊ महेश गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी दी।
