अयोध्याः श्रीराम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज दंड स्थापित
अयोध्या के राम मंदिर इतिहास में एक और अध्याय आज जुड़ गया है। भगवान परशुराम जयंती के दिन राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज दंड स्थापित कर दिया गया है।

अयोध्या के राम मंदिर इतिहास में एक और अध्याय आज जुड़ गया है। भगवान परशुराम जयंती के दिन राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज दंड स्थापित कर दिया गया है। यह प्रक्रिया 6:30 बजे शुरू हुई और 8:00 बजे समाप्त हुई। ध्वज दंड को लगभग डेढ़ घंटे में मुख्य शिखर पर स्थापित कर दिया गया। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि हिंदी महीने के अनुरूप वैशाख शुक्ल द्वितीया परशुराम जयंती के दिन मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज दंड स्थापित कर दिया गया। ध्वज दंड की लंबाई 42 फिट है। ध्वज दंड लगाने की प्रक्रिया प्रातः 6:30 बजे प्रारंभ हुई और 8:00 बजे संपन्न हुई।