सर्वाइकल पेन: गर्दन और कंधे में होने वाले दर्द से बचने के उपाय और कारण
गर्दन और कंधे के आसपास के हिस्से में दर्द को नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यह सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस या नेक सर्वाइकल का संकेत हो सकता है।

गर्दन और कंधे के आसपास के हिस्से में दर्द को नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यह सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस या नेक सर्वाइकल का संकेत हो सकता है। इन दिनों यह समस्या तेजी से बढ़ रही है, और यह केवल वृद्धों में ही नहीं, बल्कि युवाओं में भी देखने को मिल रही है। लगातार डेस्क जॉब, स्मार्टफोन का अत्यधिक उपयोग और गलत शरीर की मुद्रा इस समस्या को बढ़ा रही है। यदि समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो यह भविष्य में गंभीर रूप ले सकता है। आइए जानते हैं सर्वाइकल पेन क्या होता है, इसके कारण, लक्षण और इससे छुटकारा पाने के उपाय।
सर्वाइकल पेन क्या है?
सर्वाइकल पेन गर्दन के हिस्से में होने वाला दर्द है, जो सर्वाइकल स्पाइन (गर्दन की हड्डी) से जुड़ा होता है। सर्वाइकल स्पाइन में C7 वर्टिब्रा और उसके आसपास के लिगामेंट्स और मसल्स होते हैं, जो गर्दन और कंधे के हिस्से को सहारा देते हैं। जब ये हड्डियां या मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं तो गर्दन, कंधे और रीढ़ में अकड़न और दर्द हो सकता है, जिसे नेक सर्वाइकल कहा जाता है।
सर्वाइकल पेन के कारण
- घंटों तक एक जगह पर बैठकर काम करना
- गलत पोजीशन में सोना और बैठना
- झटका लगने के कारण
- झुककर बैठने की आदत
- कई गलत आदतें (जैसे गाड़ी चलाते समय गर्दन घुमा कर देखना)
सर्वाइकल पेन का पता कैसे करें?
यदि गर्दन या कंधे के आसपास लगातार दर्द बना हुआ है तो आपको स्पाइन सर्जन से मिलना चाहिए। डॉक्टर आपकी गर्दन का एक्स-रे कर सकते हैं, और यदि दर्द 10 दिनों में ठीक न हो तो आपको MRI करानी पड़ सकती है, जिससे सर्वाइकल स्पाइन की पूरी जानकारी मिल सके।
सर्वाइकल पेन के लक्षण
- गर्दन में तेज दर्द और अकड़न, जिससे गर्दन को घुमाने में समस्या होती है।
- गर्दन में सूजन और दर्द।
- सिरदर्द और जी मिचलाना।
- हाथ और पैरों में झुनझुनी।
- गर्दन घुमाने में आवाज आना।
- हाथ, बाजू और उंगलियों में कमजोरी।
- गर्दन, कमर या कंधे में बेतहाशा दर्द।
सर्वाइकल पेन से बचने के उपाय
- खराब लाइफस्टाइल को सुधारें।
- योग और एक्सरसाइज से सर्वाइकल पेन में राहत मिलती है।
- फीजियोथेरेपी से भी सर्वाइकल पेन को ठीक किया जा सकता है।
- बर्फ से सिंकाई करने से दर्द में राहत मिलती है।
- एक ही पोजिशन में लगातार न बैठें।
- भारी सामान न उठाएं।
- स्ट्रेस से बचें।
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य मान्यताओं और शोध पर आधारित है। firstpagenewse.com किसी भी जानकारी या मान्यता की पुष्टि नहीं करता है। कृपया किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श लें।