मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व सांसद श्रद्धेय प्यारेलाल खण्डेलवाल की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, लोकसभा एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य श्रद्धेय प्यारेलाल खंडेलवाल की जयंती पर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, लोकसभा एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य श्रद्धेय प्यारेलाल खंडेलवाल की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धेय खंडेलवाल जी ने भारतीय जनसंघ एवं भाजपा को सशक्त करने के साथ अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, संगठन निर्माण और जनसेवा को समर्पित किया। उनके प्रखर विचार, कार्यशैली और प्रतिबद्धता आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।