आगरा में फर्जी डिग्री मामला, शिकोहाबाद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की बढ़ी मुश्किलें

राजस्थान की शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में चयनित अभ्यर्थीयों की बीपीएड की फर्जी डिग्री जारी करने के मामले में फंसे जे एस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद के कुलाधिपति डॉ सुकेश यादव

आगरा में फर्जी डिग्री मामला, शिकोहाबाद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की बढ़ी मुश्किलें

राजस्थान की शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में चयनित अभ्यर्थीयों की बीपीएड की फर्जी डिग्री जारी करने के मामले में फंसे जे एस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद के कुलाधिपति डॉ सुकेश यादव और कुलसचिव नंदन यादव को बीते दिनों जयपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के मामले पर आगरा में  उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जे एस विश्वविद्यालय में फर्जीवाडा कर फर्जी डिग्री बाँटी गयी है। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की भी हिस्सेदारी है। 

उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ सुकेश यादव उनके करीबी हैं और वर्ष 2015 में  सपा सरकार में ही विश्वविद्यालय को मान्यता मिली थी।... उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि फर्जी डिग्री जारी करने के मामले में जे एस विश्वविद्यालय की मान्यता रद्द करने के लिए नोटिस दिया जा चुका है और जल्द ही मान्यता रद्द कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि डॉ सुकेश यादव द्वारा आगरा में शुरू की गयी अग्रवन हेरिटेज विश्वविद्यालय की भी जांच कराई जायेगी।