भारत ने तुर्किए की सेलेबी कंपनी का सुरक्षा मंजूरी रद्द की
भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में बड़ा कदम उठाते हुए तुर्किए की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का सुरक्षा मंजूरी (सिक्योरिटी क्लियरेंस) तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है।
भारत सरकार ने तुर्किए की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का सिक्योरिटी क्लियरेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र उठाया गया है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) द्वारा दी गई है।
सेलेबी, तुर्किए की एक प्रमुख कंपनी है जो भारत में दिल्ली, मुंबई सहित नौ बड़े हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग और कार्गो संचालन जैसी सेवाएं दे रही थी। यह कंपनी तुर्किए के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोआन के परिवार द्वारा आंशिक रूप से नियंत्रित बताई जाती है और इसका संबंध तुर्किए के सैन्य ड्रोन उद्योग से भी जुड़ा हुआ है।
सरकार का यह कड़ा फैसला ऐसे समय पर आया है जब तुर्किए पर पाकिस्तान की सैन्य मदद करने के आरोप लग रहे हैं - खासकर भारत के खिलाफ सैन्य गतिविधियों में।
भारत सरकार ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संवेदनशील मानते हुए यह कार्रवाई की है ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक से बचा जा सके।