पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने खेत्रपाल ग्राउंड में 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड आयोजित की

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की 148वीं पासिंग आउट परेड में पहली बार महिला कैडेटों को शामिल किया गया, यह भारतीय सशस्त्र बलों में लैंगिक समावेशन की ऐतिहासिक पहल है।

पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने खेत्रपाल ग्राउंड में 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड आयोजित की

पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने आज सुबह खेत्रपाल ग्राउंड में 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड आयोजित की। इसमें देश के सैन्य इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के तौर पर भारतीय सशस्त्र बलों में महिला कैडेटों के पहले बैच को शामिल किया गया। इस अवसर पर मिजोरम के राज्यपाल और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) तथा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट वाइस एडमिरल अजय कोचर भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों, परिवारों और सैन्य कर्मियों ने भी भाग लिया।

जनरल सिंह ने अपने संबोधन में इस आयोजन को राष्ट्र के लिए बेहद गर्व का अवसर करार दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए केवल एक सैन्य संस्थान नहीं है, बल्कि जिम्मेदार और सक्षम नागरिकों को तैयार करने का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है। जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि हमारे बलों में महिला कैडेटों को शामिल करना आधुनिकीकरण और लैंगिक समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर कैडेट प्रिंस राज को राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक, कैडेट उदयवीर सिंह नेगी को रजत पदक और कैडेट तेजस भट को कांस्य पदक दिया गया। गोल्फ स्क्वाड्रन को उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित चीफ ऑफ स्टाफ बैनर से सम्मानित किया गया।