अमेरिका और ईरान के अधिकारियों के बीच स्विट्जरलैंड में वार्ता के पहले दौर के संपन्न होने के बाद आज वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.7 प्रतिशत गिरकर 79 डॉलर 17 सेंट प्रति बैरल पर पहुंच गई। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड की कीमत में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 75 डॉलर 32 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार करता देखा गया।
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ने से बाजार में आपूर्ति को लेकर चिंताएं कुछ कम हुई हैं, जिसका असर तेल कीमतों पर देखने को मिला। निवेशकों की नजर अब दोनों देशों के बीच आगामी वार्ताओं और वैश्विक ऊर्जा बाजार की स्थिति पर बनी हुई है।
