बीते महीने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के संग्रह में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 के 1,74,116 करोड़ रुपये के मुकाबले इस बार जीएसटी कलेक्शन 14.8 प्रतिशत की सालाना बढ़त के साथ बढ़कर 1,99,853 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
मंत्रालय के मुताबिक, इस अवधि के दौरान सकल घरेलू जीएसटी राजस्व (Gross domestic GST revenue) 9.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,37,249 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इसके अलावा, आयात से होने वाले जीएसटी संग्रह में 29 प्रतिशत की भारी तेजी आई और यह 62,604 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जिससे कुल मासिक संग्रह को एक बड़ा बूस्ट मिला है।
