भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 19 जून को समाप्त सप्ताह में 96.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर बढ़कर 672 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह स्वर्ण भंडार में तेज वृद्धि रही। देश का स्वर्ण भंडार 4.1 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 107 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक पहुंच गया।
वहीं, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, जो कुल भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा हैं, इस दौरान 3.07 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 541 अरब अमेरिकी डॉलर रह गईं।
इसके अलावा विशेष आहरण अधिकार 5.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर घटकर 18.64 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास भारत की आरक्षित स्थिति भी 2.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर घटकर लगभग 4.8 अरब अमेरिकी डॉलर रह गई।
