प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के बीच आज नई दिल्ली में हुई व्यापक चर्चा के बाद भारत और वियतनाम ने विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों में डिजिटल प्रौद्योगिकी, दुर्लभ मृदा (Rare Earths), चिकित्सा उत्पाद विनियमन, सार्वजनिक क्षेत्र के ऑडिट, डिजिटल भुगतान प्रणाली और संस्कृति एवं पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं.
दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति तो लाम का पदभार संभालने के एक महीने के भीतर भारत का पहला राजकीय दौरा करना यह दर्शाता है कि वे भारत-वियतनाम संबंधों को कितनी प्राथमिकता देते हैं.
