भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 555 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,578 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 144 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 23,635 के स्तर पर सिमट गया।
मुख्य सूचकांकों में दबाव के विपरीत, व्यापक बाजार (Broader Market) में मजबूती देखी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.2-0.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
