प्रीमियम लुब्रिकेशन में स्थापित किए नए मानक
भोपाल , 06 जून, 2026: इंडियनऑयल ने आज सर्वों हाइपर सीरीज़ (SERVO HYPER SERIES) का शुभारंभ किया, जो उसका अब तक का सबसे उन्नत प्रीमियम लुब्रिकेंट पोर्टफोलियो है। इसे आधुनिक इंजनों तथा उच्च प्रदर्शन वाले औद्योगिक उपकरणों की विकसित होती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
उन्नत सिंथेटिक बेस ऑयल्स तथा अगली पीढ़ी की एडिटिव प्रौद्योगिकियों से विकसित सर्वों हाइपर सीरीज़ (SERVO HYPER SERIES) कठिन परिचालन परिस्थितियों में बेहतर इंजन प्रदर्शन, अधिक ईंधन दक्षता तथा विस्तारित ऑयल ड्रेन अंतराल सुनिश्चित करती है। यह नई श्रृंखला ऑटोमोटिव एवं औद्योगिक क्षेत्रों में प्रीमियम लुब्रिकेशन समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विकसित की गई है।
सर्वों हाइपर सीरीज़ (SERVO HYPER SERIES) को विविध ऑटोमोटिव एवं औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें क्यूआर -सक्षम डिजिटल प्रमाणीकरण एवं ट्रेसबिलिटी सुविधाएं शामिल हैं, जिनकी सहायता से ग्राहक उत्पाद की प्रामाणिकता सत्यापित कर सकते हैं तथा तत्काल उत्पाद संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस श्रृंखला में प्रीमियम पैकेजिंग का उपयोग किया गया है, जिसमें पुनर्चक्रण योग्य एवं पुनर्चक्रित सामग्री की मात्रा बढ़ाई गई है। यह इंडियनऑयल की सतत एवं ग्राहक-केंद्रित नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर सौमित्र पी. श्रीवास्तव, निदेशक (विपणन), इंडियनऑयल ने कहा:
“लुब्रिकेंट उद्योग का भविष्य प्रौद्योगिकी, प्रदर्शन और विश्वास से निर्धारित होगा। सर्वों हाइपर सीरीज़ (SERVO HYPER SERIES) इन तीनों मूल्यों का उत्कृष्ट समन्वय है। यह लॉन्च इंडियनऑयल की एक प्रौद्योगिकी-संचालित और भविष्य के लिए तैयार ऊर्जा कंपनी के रूप में स्थिति को और सुदृढ़ करता है। हम केवल एक नई लुब्रिकेंट श्रृंखला लॉन्च नहीं कर रहे हैं, बल्कि भारत में लुब्रिकेंट उत्कृष्टता के अगले अध्याय को परिभाषित करते हुए उद्योग के लिए नए मानक स्थापित कर रहे हैं।”
रवीन्द्र सोनी
