मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत बब्बा गुरु मनोज भारती के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कामाख्या पीठ से जुड़े संत बब्बा गुरु मनोज भारती जी के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कामाख्या पीठ से जुड़े संत बब्बा गुरु मनोज भारती जी के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। उत्तरप्रदेश में कल एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाने के पश्चात संत बब्बा का निधन हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिवंगत संत बब्बा गुरु मध्यप्रदेश के दतिया के निवासी थे। उन्होंने आध्यात्मिक क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत संत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।