पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने गहन शोक व्यक्त किया

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने गहन शोक व्यक्त किया

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि उनकी विद्वत्ता, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा हम सबके लिये प्रेरणा का स्रोत रहेंगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी के समय भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और आर्थिक उदारीकरण के माध्यम से स्वदेशी अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि वह वैमनस्यता राजनीति से ऊपर राष्ट्रहित में काम करने वाले व्यक्ति थे। भारतीय अर्थव्यवस्था को नव जीवन देने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजन को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।