भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने क्रोएशिया ग्रैंड चेस टूर के रैपिड सेक्शन में शानदार प्रदर्शन करते हुए जोरदार वापसी की है। प्रज्ञानानंदा ने कल अपने सभी तीन मुकाबले जीतकर फ्रांस के अलीरेज़ा फ़िरोज़ा के साथ संयुक्त बढ़त हासिल कर ली।
प्रज्ञानानंदा ने इवान सारिक, बोगदान-डेनियल डीक और अनीश गिरी को हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर जगह बनाई। लगातार तीन जीत के साथ उन्होंने ब्लिट्ज सेक्शन से पहले अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
वहीं, मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने कल अपने तीनों मुकाबले ड्रॉ खेले। फिलहाल वह 10 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त से दो अंक पीछे हैं।
अब टूर्नामेंट 18 राउंड के ब्लिट्ज सेक्शन में प्रवेश करेगा, जहां कुल विजेता का फैसला होगा। शतरंज प्रेमियों की नजरें अब ब्लिट्ज मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां खिताब की जंग और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
