Rahul Gandhi in UP Live: रायबरेली पहुंचे राहुल, कुछ देर में होगा नामांकन; सोनिया समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज रायबरेली से पर्चा भरेंगे। राहुल गांधी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए आज रायबरेली में कांग्रेस विशाल जनसभा करेगी।

Rahul Gandhi in UP Live: रायबरेली पहुंचे राहुल, कुछ देर में होगा नामांकन; सोनिया समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज रायबरेली से पर्चा भरेंगे। राहुल गांधी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए आज रायबरेली में कांग्रेस विशाल जनसभा करेगी।

राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज रायबरेली से पर्चा भरेंगे। राहुल गांधी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज रायबरेली में कांग्रेस विशाल जनसभा करेगी। राहुल गांधी कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं के साथ रायबरेली पहुंच गए हैं। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट

रायबरेली के पार्टी कार्यालय पर जुटे नेता और पदाधिकारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रायबरेली से राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने से पहले रायबरेली कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए हैं। राहुल गांधी समेत अन्य नेता भी वहां मौजूद हैं। कार्यालय के बाहर सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है। उत्साह में कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।
काफिले के साथ गेस्ट हाउस से निकले राहुल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रायबरेली के गेस्ट हाउस से काफिले के साथ निकल गए हैं। वह जल्द ही रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के बारे में प्रियंका गांधी ने कहा कि किशोरी लाल जी अमेठी के गांव-गांव को जानते हैं। सभी को पहचानते हैं और लंबे समय से यहां का कामकाज देख रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी उन्हें जीत दिलाएंगे। हम अमेठी में सच्चाई की राजनीति के लिए आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओ का हालचाल पूछा और उनसे जीत के लिए काम करने की अपील भी की। प्रियंका ने कहा कि भाजपा के लोग धनबल से चुनाव लड़ते हैं हम जनता के बल पर लड़कर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ये आपका चुनाव है आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी किशोली लाल के समर्थन में रोड शो भी निकाला।