मुंबई के कुर्ला-वेस्‍ट बस दुर्घटना में 6 की मौत और 42 घायल

मुंबई के कुर्ला-वेस्‍ट बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 6 हो गई है जबकि 42 लोग घायल हुए हैं।

मुंबई के कुर्ला-वेस्‍ट बस दुर्घटना में 6 की मौत और 42 घायल

मुंबई के कुर्ला-वेस्‍ट बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 6 हो गई है जबकि 42 लोग घायल हुए हैं। मुंबई के विभिन्‍न अस्‍पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है। मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने इस घटना पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है।

श्री फड़णवीस ने मुख्‍यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

यह दुर्घटना कल रात तब हुई जब एक बस पैदल पार पथ और वाहनों के क्षेत्र में अनियंत्रित होकर प्रवेश कर गई।