लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त आने से उत्साहित हुई सागर जिले की लाड़ली बहनें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज इंदौर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जुलाई माह की एक हजार रूपये की राशि सवा करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में हस्तारिंत की गई।

लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त आने से उत्साहित हुई सागर जिले की लाड़ली बहनें

महिलाओं की चिंता करने पर सभी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया किसी ने कहा मुख्यमंत्री के लिए राखी तो किसी ने कहा भाईयों के लिए राखी पर उपहार खरीदेंगे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज इंदौर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जुलाई माह की एक हजार रूपये की राशि सवा करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में हस्तारिंत की गई। सागर जिले की 4 लाख से अधिक महिलाओं को चालू माह की राशि आने का बेसब्री से इंतजार था। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की मुख्यमंत्री श्री चौहान की इस महात्वकां़क्षी योजना को लेकर वे पूर्व से ही उत्साहित थी। जैसे ही मुख्यमंत्री ने उनके बैंक खाते में राशि का अंतरण किया, लाड़ली बहनों के चेहरे खिल उठे। आत्मविश्वास से भरे शब्दों के साथ सभी महिलाओं ने एक स्वर में मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रति आभार जताया। अधिकांश लाड़ली बहनों का कहना था कि श्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री है, जिन्होंने महिलाओं की चिंता की। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए वास्तव में आत्मनिर्भर का प्रतीक बन चुकी है।
सागर जिले में आज जुलाई माह की एक हजार रूपये की राशि लाड़ली बहनों के खातों में आने पर विभिन्न स्थलों पर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किये गये। लाड़ली बहनों ने कहा कि दूसरी किस्त की राशि को वे अपनी  तथा बच्चों की जरूरतों को पूरा करेंगी, तो किसी ने कहा अगले माह राखी आ रही है, अभी से मैं अपने शिवराज भैया के लिए राखी तैयार करने पर राशि खर्च करूंगी। अनेक महिलाओं ने कहा वे इस राशि का सदुपयोग बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के अलावा राखी के त्यौंहार को देखते हुए भाईयों के लिए गिफ्ट खरीदूंगी। तीसरी किस्त जब अगस्त में आयेगी, तो उससे राखी और मिठाई खरीदूंगी, इन सब खर्च के लिए अब पति पर निर्भर नहीं रहना पडे़गा।

क्रांति अहिरवार
सागर के विठठ्ल नगर की लाड़ली बहना क्रांति अहिरवार ने दूसरी किस्त प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।क्रांति के अनुसार जो आज तक किसी ने नहीं सोचा बहनों के लिए, वह शिवराज भैया ने सोचा। घरेलू महिलाओं को छोटे-छोटे खर्चो के लिए पतियों पर निर्भर रहना पड़ता है। अब जो हर माह एक हजार की किस्त आने लगी तो उससे घर के छोटे-मोटे खर्च पूरे हो जाते है। तीसरी किस्त आयेगी तो राखी खरीदेगें। कामना करेंगे कि मुख्यमंत्री इसी तरह लाड़ली बहनों की मदद करते रहे।


उषा पटेल/नीतू साहू
भगतसिंह वार्ड की लाड़ली बहना उषा पटेल ने दूसरी किस्त आने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि तीसरी किस्त भी अगस्त में आ जायेगी। अब मैं अपने खर्च से भाईयों के लिए सुंदर सुंदर राखियां खरीद सकूंगी। उषा ने मुख्यमंत्री को तहेदिल से धन्यवाद भी दिया। इसी वार्ड की ही नीतू साहू का कहना है कि इस राशि से वे रक्षा बंधन की शापिंग करेंगी।  

उमा पटेल
राजीव नगर वार्ड की लाड़ली बहना उमा पटेल ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए बताया कि दूसरी किस्त आ चुकी है। अगले महिनें तीसरी किस्त भी आयेगी, जिससे शिवराज भैया के लिए राखी खरीदेंगे।

ज्योति
सागर तहसील के पथरिया जाट की श्रीमती ज्योति को लाड़ली बहना योजना का लाभ पहली और दूसरी किस्त के रूप में मिल चुका है। ज्योति कहती है कि जुलाई की राशि एक हजार रू. को वे अपने परिवार एवं बच्चों पर खर्च करेंगी। ज्योति ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद भी दिया है।  

पुष्पा अहिरवार
काकागंज वार्ड की लाड़ली बहना पुष्पा अहिरवार के खाते में आज एक हजार रूपये की राशि आ गई है। जिसको लेकर के आत्मविश्वास से भरे शब्दों में कहती है कि मैं इन रूपयों से बच्चों की फीस भर दूंगी। बाकी जो पैसे बचेंगे, उसे मैं रक्षा बंधन पर खर्च करूंगी।

सुषमा प्रजापति
रविशंकर वार्ड की सुषमा प्रजापति बैंक खाते में दूसरी किस्त आने से बहुत खुश है। सुषमा प्रजापति कहती है कि इस राशि का मैं सही उपयोग करूंगी। बच्चों की पढ़ाई और घरेलू खर्च पर भी उपयोग करूंगी। अब 10 अगस्त पर जो एक हजार रू. आयेंगे, उसे मैं रक्षाबंधन पर खर्च करूंगी।

मिथलेश वर्मा
रविशंकर वार्ड की निवासी मिथलेश वर्मा इस बात से अधिक प्रसन्न है कि पहली के बाद दूसरी किस्त भी टाईम से बैंक खाते में जमा हो गई। तीसरी किस्त आयेगी तो भईया के लिए राखी खरीदूंगी। मिथलेश ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को ह्नदय से धन्यवाद दिया है।

रानी पटेल
राजीव नगर वार्ड की रानी पटेल जुलाई महिने में लाड़ली बहना योजना की एक हजार रूपये की राशि प्राप्त होने से प्रसन्न है। वे कहती है कि इस राशि से वे बच्चों के लिए कपउे़ खरीदेंगी।


रेखा साहू
चन्द्रशेखर वार्ड की रेखा साहू का मानना है कि घरेलू और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महत्वपूर्ण है। उनके खाते में भी आज एक हजार रूपये की राशि आ गई है। जिसे वे अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगी।

सुनीता लोधी
मढ़िया किशन की रहने वाली सुनीता लोधी ने दूसरी किस्त प्राप्त होने पर मामा श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने ऐसी महत्वपूर्ण योजना बनाई है। उसके लिए वे मुख्यमंत्री को कोटि-कोटि प्रणाम करती है साथ ही कहती है कि मुख्यमंत्री हम सभी महिलाओं का हमेशा साथ देंगे, ऐसी कामना करती हूं। यह भी कहा कि पहली किस्त का सदुपयोग किया अब दूसरी का भी करेंगे।

जानकी पटेल
राजीव नगर वार्ड की जानकी पटेल ने बताया कि पहली के बाद अब दूसरी किस्त भी आ गई है। पहली किस्त से साड़ी ली है बाकी राशि बच्चे के स्कूल में एडमिशन पर खर्च कर दी है। अब दूसरी किस्त का भी उपयोग करूंगी।

श्रीमती सकूरी
चन्द्रशेखर वार्ड की श्रीमती सकूरी बताती है मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना में एक हजार रूपये की बहुत उपयोगी सहायता की है। इस राशि के प्राप्त होने से आज हम हर स्थिति का सामना अच्छे से कर पा रहे है।

रजनी गुप्ता
गढ़ाकोटा की रजनी गुप्ता के अनुसार आज समस्त नारी शक्ति अपने आपको अत्यंत गौरान्वित महसूस कर रही है। खुशी इस बात की है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हम सभी बहनों  का ख्याल रखा है। आज जब दूसरी किस्त आ चुकी है, तब हम सभी नारी शक्ति मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हैं।

चंचल रैकवार
बीना की चंचल रैकवार ने लाड़ली बहना की दूसरी किस्त देने के लिए मुख्यमंत्री  श्री चौहान को धन्यवाद दिया है। चंचल रैकवार के अनुसार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत दी गई आर्थिक सहायता ंसे उन्होंने बच्चों के स्कूल का सामान ले लिया है। जुलाई की राशि का भी वे सदुपयोग करेंगी।

चंचल साहू
गढ़ाकोटा के शिवाजी वार्ड की चंचल साहू बताती है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जून माह की किस्त से आर्थिक मदद मिली थी। अब जो आज दूसरी किस्त मिली है, वह मेरे बच्चों की पढ़ाई लिखाई में मददगार होगी।

मीरा साहू
गढाकोटा की मीरा साहू लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद देती है।  जिन्होंने इतना कुछ किया हम महिलाओं के लिए। एक हजार रू. की जो राशि पिछले माह प्राप्त हुई तथा आज जो मिल रही है, उसे मैं अपने बच्चों के ऊपर खर्च करूंगी। मुख्यमंत्री वाकई धन्यवाद के पात्र है।