एफ.आई.एच. प्रो महिला हॉकी लीग: भारत आज चीन से भिड़ेगा
एफ.आई.एच. प्रो महिला हॉकी लीग में भारत आज चीन से भिड़ेगा, सलीमा टेटे की कप्तानी में टीम आखिरी दो मैच जीतने की कोशिश में।

एफ.आई.एच. प्रो महिला हॉकी लीग 2024-25 के तहत आज बर्लिन में भारत और चीन की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा।
अंकतालिका में चीन फिलहाल चौथे स्थान पर है, जबकि भारत अंतिम स्थान पर बना हुआ है। भारतीय टीम की कप्तानी सलीमा टेटे कर रही हैं, और टीम इस टूर्नामेंट में अपने अंतिम दो मुकाबले जीतकर सम्मानजनक विदाई की उम्मीद कर रही है।
भारत अपना अंतिम मुकाबला भी कल चीन के खिलाफ ही खेलेगा।