न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति बी.आर. गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई (बी.आर. गवई) ने आज भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सुबह राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह में न्यायमूर्ति बी.आर. गवई को पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति गवई ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल कल समाप्त हो गया था। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।