अनियंत्रित होकर नहर में गिरी पिकअप, 5 लोग लापता
कोरबा जिले में आज चारपहिया एक वाहन के अनियंत्रित होकर सिंचाई नहर में गिर जाने से उसमें सवार पांच लोग डूब गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

कोरबा जिले में आज चारपहिया एक वाहन के अनियंत्रित होकर सिंचाई नहर में गिर जाने से उसमें सवार पांच लोग डूब गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इनमें दो बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। वाहन में चौबीस लोग सवार थे, जिनमें से उन्नीस लोग बाहर निकल आए हैं। वहीं, पांच लोगों की तलाश की जा रही है। हमारी कोरबा संवाददाता राजश्री गुप्ते ने बताया कि ये सभी वाहन में सवार होकर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम पमुकुंदपुर से खरहरी जा रहे थे।