देश में अनुमानित बेरोजगारी दर 2017-18 के दौरान 6% से घटकर 2023-24 में 3.2% हुई

श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 2021-22 में 6 करोड़ 10 लाख से बढ़कर 2022-23 में 6 करोड़ 30 लाख हो गया है, जो इस अवधि के दौरान 20 लाख से अधिक की वृद्धि दर्शाता है।

देश में अनुमानित बेरोजगारी दर 2017-18 के दौरान 6% से घटकर 2023-24 में 3.2% हुई

देश में अनुमानित बेरोजगारी दर 2017-18 के दौरान 6% से घटकर 2023-24 में 3.2 प्रतिशत हो गई है। श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 2021-22 में 6 करोड़ 10 लाख से बढ़कर 2022-23 में 6 करोड़ 30 लाख हो गया है, जो इस अवधि के दौरान 20 लाख से अधिक की वृद्धि दर्शाता है। 

उन्‍होंने कहा कि सरकार विभिन्न रोजगार सृजन योजनाओं को लागू कर रही है। इनमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और स्टार्टअप इंडिया शामिल हैं।